दुकानदार के खाते में ऑनलाइन ली 90000 की घूस! लेकिन खुल गया राज, चित्रकूट में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
संवाददाता, मार्च 19 -- चित्रकूट में कानून व्यवस्था पर उठते सवालों और लगातार सामने आ रही वारदातों के बीच पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्वी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई कर्वी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर हुई कई घटनाओं और अवैध वसूली के आरोपों के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने के नाम पर 90 हजार रुपये एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।कथित घूस मामले में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह को सौंपी थी। प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.