गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। कहा गया जिन स्थलों पर वेडिंग जोन चिन्हित हैं, वहां पूर्णत: स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है। ऐसे सभी स्थानों पर कार्यरत वेंडरों के लिए कचरा पात्र रखना अनिवार्य होगा। यदि किसी वेंडर द्वारा कचरा पात्र की समुचित व्यवस्था नहीं पाई जाती है तो उस पर जुर्माना वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने नालों पर लगी जालियों को दुरुस्त स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नालों में गंदगी न जाए और सफाई स्पष्ट रूप से दिखाई दे। इसके साथ ही समस्त वार्डों में स्थित पार्कों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.