दुकानदार की सड़क हादसे में मिर्जापुर में मौत
भदोही, मई 3 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी 26 वर्षीय शिवम केसरी की मिर्जापुर के गंगा पुल पर हादसे में शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार को दोपहर बाद शव घर आने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी सुरेश केशरी के बेटे शिवम उर्फ बाबा गांव में ही बड़े भाई विजय केशरी के साथ परचून की दुकान चलाता था। शनिवार रात वह अपनी मोपेड से सामान लेने के लिए मिर्जापुर बाजार गया था। वहां से रात 10 बजे वापस घर आते समय गंगा पुल पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। जबतक आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर बुलाते, तबतक आरोपी चालक वहां से फरार हो चुका था। यह भी पढ़ें- चारपहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल आनन-फानन में पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सिर में गंभीर चोट आने के कारण चिकित्सकों ने ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.