दुकानदार की मौत पर पांच पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
फतेहपुर, मई 24 -- छिवलहा। जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में गाली गलौज व धक्का मुक्की के बाद हुई बुजुर्ग दुकानदार की मौत पर बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हैं। बेटी ने आरोप लगाया है कि सीने में पैर मारने की वजह से पिता को हार्ट अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। मृतक कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू की छोटी बेटी रिचा उर्फ प्राची ने बताया कि जवाहर गुप्ता के मकान के बगल स्थित दादा मुन्नीलाल के मकान की जमीन है। मुन्नीलाल की 2018 जनवरी में मौत हो चुकी हैं। जिसमें संजय गुप्ता, सुशील, श्रवण तीनों मिलकर नींव खोद रहे थे। पिता कृष्ण कुमार को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर निर्माण रोकने के लिए कहा। जिस पर धक्का मुक्की हुई। सीने में पिता के पैर से हमला कर दिया। जिसके बाद पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.