रुडकी, फरवरी 8 -- शनिवार देर शाम दुकान से घर वापस लौट रहे दुकानदार की चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ की कस्बा में एक दुकान है। शनिवार शाम को झबरेड़ा-मानकपुर मार्ग पर रास्ते में भट्ठे के पास वह अपनी बाइक में चाबी लगी छोड़ पेशाब करने लगा। इसी दौरान कोई उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सौरभ ने बाइक चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.