दुकानदार की पीठ पर मारा डंडा
बरेली, मई 20 -- बहेड़ी। दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे ग्रामीण की पीठ में दबंग ने दो साथियों के साथ डंडा मार दिया जिससे वह घायल हो गया। गांव भिलईया गांव के जय सिंह पुत्र भगवत शरण का कहना है कि वह दुकान का सामान लेकर गांव लौट रहा था। देवीनवादा गांव के आगे अनिकेत और उसकी बाइक पर बैठे दो नकाबपोशों ने बाइक रोककर उसकी पीठ पर डंडा मारा, उसे गुम चोट आई है। वे जान से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अनिकेत और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.