संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के गोला बजार में कुछ लोगों ने एक दुकानदार को मारापीटा। मड़या निवासी हरिओम उपाध्याय पुत्र रामदौर उपाध्याय का आरोप है कि 30 अप्रैल को 11 बजे उसकी गोला बाजार स्थित दुकान पर गंगेराम वर्मा व दो-तीन लोग अज्ञात आए। हरिओम और दुकान के स्टाफ के साथा बत्तमीजी व भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दते हुए चले गए। वे लोग बार-बार उसकी दुकान हटवाने का दबाव व धमकी दिलवाते रहते हैं। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- हंगामे करने से टोकने पर दुकानदार के भाई को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...