संभल, दिसम्बर 20 -- तीन नवंबर को दुकानदार ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी ने पुत्रवधू समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । कोतवाली के संगम विहार निवासी श्रवण कुमार गुप्ता की सीओ ऑफिस के सामने दुकान है। वह 3 नवंबर को दुकान पर बैठे हुए थे । इसी दौरान उनकी पुत्रवधू वहां आ गई और उनके साथ अभद्रता करने लगी । जिससे आहत होकर उन्होंने दुकान के पीछे मंदिर परिषद में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया । उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । मृतक की पत्नी ने अब मृतक की पत्नी सुमन कुमारी ने यशवीर सिंह निवासी वैशाली फेस 1 थाना चन्दौसी, राजेश चौहान, गीता चौहान, मयंक, शान्तम निवासी गौलागेज थाना चन्दौसी व.मुस्कान निवासी गौला गंज हाल निवासी वैशाली फेस -1 थाना चन्दौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.