हाथरस, मई 28 -- सिकंदराराऊ। कस्बा के नया गंज बाजार स्थित एक रेडीमेड विक्रेता के मोबाइल को हेंकरों ने हेंक कर दो बैंक खातों से 1,10,000 रुपए पार कर दिए । पीड़ित ने कोतवाली में तथा साइबर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेडीमेड रेडीमेड वस्त्र विक्रेता अर्जुन दो दिन पूर्व दुकान के लिए सामान खरीदने अलीगढ़ गए थे। वहां पर सामान खरीदने के पश्चात उन्होंने मोबाइल से रुपये ट्रांसफर करने चाहे तो मोबाइल हैक हो गया तथा बार-बार ट्रांजेक्शन फेल आने लगा। इसे लेकर अर्जुन परेशान हो गया। उसने जब बैंकों का खाता चेक किया तो एचडीएफसी बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 1,10,000 रुपए कट चुके थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम टीम हरकत में आ गई है तथा हैकरों की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...