दुकानदार का मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक
बुलंदशहर, जून 10 -- जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला गुसाइयांन में एक युवक दुकानदार का मोबाइल लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शिवम बंसल दुकान बंद होने के बावजूद एक ग्राहक अपने घर से सामान देने गया था। इसी दौरान वह घर के अंदर से कोई सामान लेने चला गया। मौका पाकर वहां मौजूद युवक काउंटर पर रखा मोबाइल उठाकर फरार हो गया।घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में युवक मोबाइल उठाकर तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह भी पढ़ें- दुकान से नकदी और सामान उड़ाया पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.