प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला दुकानदार शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन में नाकाम परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 23 घंटे बाद उसका शव गांव के पास ही नहर किनारे खेत में पाया गया। उसके हाथ-पैर टूट गए थे और आंख फूटी थी। साइकिल करीब ही खड़ी थी। बेटे ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कुंडा कोतवाली के विदासिन गांव निवासी 55 वर्षीय मन्नेलाल साहू की घर के पास ही जलेबी और नाश्ते की दुकान है। वह गुरुवार सुबह 10 बजे झोला लेकर साइकिल से बाबूगंज बाजार जाने की बात कहकर निकला। शाम तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद मिला तो परिजन खोजबीन करने लगे। शुक्रवार सुबह पत्नी सुनीता ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदुगी का केस दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ब...