फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद।बस अड्डे पर आयदिन विवाद हो रहे हैं। पुलिस चौकी बनने के बाद भी दिल्ली गेट से ठेली दुकानदार हटवाए नहीं जा रहे है। मंगलवार को एक बस जब दिल्ली गेट से बस अड्डे के लिए प्रवेश किया तो यहां पर पहले से एक लीची की ठेली खड़ी थी। ठेली में बस टच हो गई इससे ठेली दुकानदार और चालक के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते चालक और ठेली दुकानदार के बीच मारपीट होने लगी। इसपर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। रोडवेज चालकों का कहना है कि दिल्ली गेट पर ठेली फूलदार खड़े होते है ऐसे में बस को किस तरह से निकाला जाए। ठेली दुकानदारों को हटवाया जाए और दिल्ली गेट साफ रखा जाए। शराबी और परिचालक भिड़े

शराबी और परिचालक का विवाद फर्रुखाबाद। बस अड्डे पर शाम को एक शराबी और एक परिचालक में विवाद हो गया। नशे में धुत युवक परिचालक को धमकाने लगा इ...