वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। हरिश्चंद्र घाट मार्ग के मोड़ पर शुक्रवार रात पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान ही चारपहिया वाहन से बनारस घूमने आए युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर ली। पुलिसकर्मी जब हटाने पहुंची तो उनसे भी उलझ गए। पुलिस ने तीन युवकों को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक झारखंड के रांची के चुटिया निवासी अमन कुमार, हर्ष सिंह, बिहार के रोहतास विक्रमगंज निवासी शिवम कुमार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.