कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। अचानक बढ़ी खाद बिक्री को लेकर मची हाय तौबा के बीच कृषि विभाग ने खाद दुकानदारों व किसानों पर कई पाबंदियां लगाई हैं। अब खाद दुकानदार एक दिन में 10 बोरी यूरिया और 8 बोरी डीएपी से ज्यादा नहीं बेच सकेंगे। एक महीने में एक किसान को सिर्फ एक बार ही खाद बेची जा सकेगी। अप्रैल महीने में खाद की कमी की अफवाह के चलते अचानक बिक्री काफी बढ़ गई। दुकानों से चौगुना खाद एक हफ्ते में बिक गई। इससे बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने सख्ती की है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि रविवार या साप्ताहिक बंदी पर खाद की दुकानें बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- खाद की ओवर रेटिंग और कालाबाजारी पर सख्त एक्शन होगा फसल में उपयोग होने वाले उर्वरक की पूरी जानकारी देने के बाद ही खाद मिलेगी। किसी भी कीमत पर अगली फसल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.