देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के मीना बाजार सब्जी मंडी में बुधवार दोपहर 12:30 बजे हथियार और डंडा लेकर आए बदमाशों ने दुकानदारों से रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदारों को धमकी भी दी। मीना बाजार निवासी पीड़ित दुकानदार पप्पु राज, पिता- विमल वर्णवाल ने थाना में तीन नामजद, सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया है कि कुलदीप राउत, त्रिदेव कापरी और अमर शर्मा के नेतृत्व में पांच-सात अन्य लोग हथियार और पिस्टल लेकर आए। दुकानदारों को धमकाते हुए 5,070 रुपए की रंगदारी वसूल की। उसके बाद भी दुकानदारों से रंगदारी की मांग की। पैसे नहीं देने पर आग लगा दुकान जलाने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट का प्रयास किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने चुपके से पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची व दो बदमाशों को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.