देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के मीना बाजार में बुधवार दोपहर 12:25 बजे दुकानदार मनोज कुमार खोवाला पर कुछ बदमाशों ने हमला कर जख्मी कर दिया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीन नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। कुलदीप राउत, त्रिदेव कापरी, अमर शर्मा व 10 अज्ञात को आरोपी बनाया है। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने पुलिस को बताया है कि बदमाशों ने कहा कि चौकी हटवाए नहीं तो खून-खराबा होगा। आरोपियों ने गाली-ग्लौज करने के साथ मनोज कुमार की दुकान से 2,500 रुपए भी निकाल लिए। घटना के बाद दुकानदार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.