दुकानदारों ने सीवर निर्माण का किया विरोध
भदोही, अप्रैल 13 -- भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत नईबाजार में सोमवार को सीवर निर्माण एवं उसके लोकार्पण का विरोध दुकानदारों ने किया। साथ ही मामले से सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया। विनोद कुमार ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर तीन, छह, सात एवं नौ में सीवर का निर्माण कराया गया है। सड़क पर उसे खुला छोड़ने के कारण दुकानों पर ग्राहकों का आवागमन नहीं हो रहा है। इसके कारण दुकानदारी पर असर पड़ा है। संबंधित अफसरों से उसे भूमिगत एवं अच्छे से बनवाने की मांग किया गया, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। मामले की जांच कराकर सीएम से उचित कार्रवाई की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.