दुकानदारों ने विधायक को सौंपा मांगपत्र
लातेहार, जून 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड के झुग्गी-झोपड़ी दुकानदारों ने रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपा और उनसे दुकान निर्माण कराने की मांग की। दुकानदारों ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि जिला परिषद से दुकान निर्माण की मंजूरी मिल गई है, लेकिन अड़चन होने के कारण दुकान निर्माण होने में विलंब हो रहा है। विधायक ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए बताया कि डीडीसी से इस बारे में उनकी बात हुई है। जल्द दुकान निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें राजनीति नहीं होना चाहिए। कुछ लोग बेवजह राजनीति कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.