दुकानदारों को 15 मई तक सदेह उपस्थित होकर कराना होगा भौतिक सत्यापन
मधुबनी, मई 12 -- बेनीपट्टी। सरकार की विभिन्न योजनाओं से बेनीपट्टी एवं उच्चैठ में निर्मित व्यवसायिक भवन में चल रहे दुकानदारों को 15 मई तक अपना भौतिक सत्यापन कराना होगा। इसके लिए सभी दुकानदारों को सदेह सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। यदि कोई दुकानदार सदेह नहीं उपस्थित होते हैं तो उनका बंदोबस्ती रद्द कर दूसरे जरूरतमंदों के नाम बंदोबस्त किया जाएगा। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय में 20 कमरे, पोस्ट ऑफिस के निकट 10 कमरे एवं उच्चैठ में 20 कमरा बना हुआ है। जो व्यवसाय के लिए दुकानदारों के नाम आवंटित है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की दुकानों की हुई जांच, नियम विरुद्ध संचालन पर होगी कार्रवाई इस मद में बकाया चल रहे भाड़े(रेंट) की राशि में करीब 1 लाख 78 हजार रूपये की वसूली की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.