गिरडीह, मई 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सीओ श्यामलाल मांझी, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के द्वारा मंगलवार को अभियान चलाकर साप्ताहिक हाट चतरो को मुख्य सड़क से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कराया गया। अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अधिकारियों ने सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले सभी फुटकर विक्रेताओं को सख्ती के साथ वहां से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करवाया। साथ ही उन्हें भविष्य में कभी भी सड़क के किनारे दुकान नहीं लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, एएसआई राधेश्याम चौधरी, अंचल कार्यालह के उप राजस्व निरीक्षक अमरजीत कुमार, अरविंद किरण, गौतम कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...