दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें
धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद की जनता मार्केट के दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। अब दुकान नहीं तोड़ी जाएंगी बल्कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से जनता मार्केट के सभी दुकानदारों को 30 साल की लीज पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद जनता मार्केट को तोड़ने की आशंका जताई जा रही थी। अचानक बोर्ड के इस निर्णय से दुकानदारों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस तरह अब धनबाद की जनता मार्केट का डिमॉलिशन नहीं होगा और दुकानदार अपना धंधा उसी तरह चलाते रहेंगे। हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है कि दुकानदारों से किराया लिए जाने को लेकर प्रक्रिया जारी है,लेकिन स्थिति यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किराया 2012 से लेना है या फिर 2016 से। इसपर मंथन चल रहा है। जो जल्द ही किराया को लेकर फिगर साफ होगा। इसके अलावा यह भी कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.