दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। दरभंगा जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ का चौथा जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह हराही तालाब के पश्चिम बहुउदेशीय भवन में शनिवार को हुआ। मुख्य संरक्षक आरके दत्ता व कार्यकारी अध्यक्ष कारी गामी ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन नासवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम बने हुए हैं जहां बिना वैकल्पिक व्यवस्था के फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ा नहीं जा सकता है। सरकार विकास के काम करे, लेकिन विकास के नाम पर रोजगार करने वाले फुटपाथी दुकानदारों को नहीं उजाड़ा जाना चाहिए। मौके पर 31 सदस्ययी जिला कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक आरके दत्ता ने कहा कि सरकार एक ओर विकास और रोजगार के अवसर तलाशने की बात करती है तो वहीं उनके पदाधिकारी उजाड़ने का काम करते हैं। इससे बचने के लिए हमें सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.