चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार और कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान पटरी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह अपनी दुकानें नाले के पीछे ही लगाएं। ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न होने पाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.