दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद बेचने का निर्देश
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- नानपुर। खाद की कालाबाजारी और उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराने के लिए खाद विक्रेताओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में हुई। बैठक में बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ चंदन कुमार, बीएओ मो. अबुलैस अनवर मौजूद थे। इसमें बीएओ ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर पीओएस मशीन से खाद उपलब्ध कराएं। इसमें किसी तरह की शिकायत मिलने पर उस दुकानदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही किसान सलाहकार को आदेश दिया कि अपने पंचायत स्थित दुकानदार की निगरानी करें। किसानों की समस्या को सुने और उसे निपटाने का प्रयास करें। मौके पर विजय कुमार, गौरी शंकर राय सहित कई दुकानदार पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: खाद की कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर कृषि पदाधिकारी की सख्त चेतावनी
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.