दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा, दो लोग घायल
हाथरस, जून 18 -- सासनी। कस्बा में चल रही विकास मेला प्रदर्शनी में बुधवार की शाम दो दुकानदारों के बीच किसी बात कों लेकर मारपीट हो गई। खेल खिलौने की दुकान की तरफ पानी फैल गया। इसी बात के झगड़े में दोनों दुकानदार घायल हो गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मेंडू हाथरस निवासी छोटू पुत्र मालिचरन विकास प्रदर्शनी में खेल-खिलौनों की दुकान लगाता है। वहीं ज्वालगढ़ गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी बबलू पुत्र केदार सिंह मेला परिसर में पेटीज और चाउमीन की स्टॉल लगाता है। बुधवार शाम बबलू अपनी स्टॉल के लिए पानी भर रहा था। इसी दौरान पानी बहकर छोटू की दुकान की तरफ चला गया। इसे लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते देखते ही मारपीट तक पहुंच गई।इस झगड़े में छोटू और बबलू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.