शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। महानगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद ज़ई में मंडी क्षेत्र के दुकानदारों के कथित उत्पीड़न के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने किया। उन्होंने कोतवाली थाना अध्यक्ष अश्वनी सिंह पर दुकानदारों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात रखने का अधिकार है और यदि उत्पीड़न जारी रहा तो पार्टी आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में तस्करा दर्ज होने पर बढ़ा आक्रोश इस मौके पर पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.