दुकानदारों के अवैध निर्माण करने की शिकायत
गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में दुकानदारों ने अवैध निर्माण कर लिया है। रास्तों पर अतिक्रमण से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। हरसाव गांव की मढैया के लोगों ने निगम पहुंचकर दुकानदारों की शिकायत की। भूपेंद्र चौधरी बॉबी ने बताया कि पिछले दिनों बाबा मार्केट की पांच दुकानों में आग लग गई थी। उनका कहना है कि दुकानदार अब दुकानों की मरम्मत कर रहे हैं लेकिन अतिक्रमण कर दुकानों को आगे बढ़ा लिया है। इस कारण रास्ता बंद हो गया। लोगों को मंदिर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। आसपास के लोगों ने दुकानदारों से अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- दुकानदारों के अवैध निर्माण करने की शिकायत इसके बावजूद अतिक्रमण जारी है। लोगों ने निगम पहुंचकर दुकानदारों की शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.