फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। बिजली विभाग के स्टोर में चल रहे खेल का खुलासा उस समय हो गया जब एक पोल के नाम पर उगाही किए जाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। करीब 1.30 मिनट के वायरल ऑडियो में कथित तौर पर पोल उपलब्ध कराने के एवज में पैसों की मांग को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में उपभोक्ता से पोल दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति खर्चा बताता सुनाई दे रहा है। जिसमें दो हजार व एक हजार रुपये को लेकर असंतोष भी जाहिर किया जा रहा है। बातचीत के दौरान दो हजार रुपये की मांग के एवज में एक हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। जिसमें दूसरे युवक द्वारा पोल आदि दिलवाए जाने के नाम पर किए जाने वाले खेल से विभागीय स्टोर की कलई खुलती नजर आ रही है। एक ओर किसान नलकूपों के सामान के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.