गोड्डा, फरवरी 2 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जहाजकित्ता, रेशम्बा और फसिया गांव के बीच बहियार में आयोजित झारखंड (बिहार) के सात जिलों के तीन दिवसीय भव्य इज्तेमा का समापन रविवार को सामूहिक दुआ के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। समापन के दिन भी इज्तेमा स्थल पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों और विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोगों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र मजहबी रंग में डूबा नजर आया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उलेमा और आलिमों ने लोगों को दीन की सच्ची तालीम से रूबरू कराया। अपनी तकरीरों में उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इंसान को केवल दुनियावी जिंदगी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आखिरत की तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। नमाज, रोजा, जकात, ईमान, इंसानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.