गाजीपुर, मार्च 6 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस से क्षेत्र के रकसहां और ताजपुर कुर्रा गांव के तीन लोग सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का-मदीना में उमरा करने के लिए रवाना हुए। उमरा यात्रा पर जाने वालों में मु. महफूज खान, सलीमुन निशा और नजबुन निशा शामिल हैं। रवानगी से पहले बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन पर एकत्र होकर यात्रा पर जा रहे यात्रियों के स्वस्थ, सफल और सुरक्षित सफर के लिए दुआएं की। गले लगाकर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। मु. हसीब खान ने बताया कि तीन यात्रियों का जत्था 30 मार्च को अपने वतन वापस लौटेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.