गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर। जिले में शब-ए-बरात के मौके पर मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्ती, दीया, अगरबत्ती जलाकर उनके मगफिरत के लिए दुआ मांगी। घरों की साफ-सफाई के बाद देर रात तक इबादत-ओ-रेयाजत का सिलसिला चलता रहा। रात्रि में तिलावत-ए-कुर्आनपाक के साथ ही नफ्ल नमाज अदा की गई। इस्लामिक कैलेंडर के 15 शाबान की रात मुस्लिम समुदाय के लोग घरों तथा मस्जिदों में जाकर देर रात तक इबादत-ओ-रेयाजत करते रहे। तिलावत-ए-कुर्आनपाक के साथ ही दरूद शरीफ पढ़ने के साथ ही नफ्ल नमाजें अदा कर दुआख्वानी और मुनाजात की। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए तथा फातिहाख्वानी कराई। इससे पूर्व कब्रिस्तानों एवं मजारों की साफ-सफाई कर वहां रोशनी की गई। अपने खानदानी कब्रिस्तानों के साथ ही अन्य कब्रिस्तानों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.