दुंगाधारा में चोरी के मामले में अज्ञात पर मुकदमा
अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- मुकेश साक्टा, अल्मोड़ा। नगर के ढूंगाधारा में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भवन स्वामी ने लौटने के बाद बताया है कि घर से मंदिर की मूर्तियां, चांदी का छत्र और नगदी भी चोरी हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।ढूंगाधारा निवासी रमेश चंद्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर दी है। कहना है कि वह पोती के जन्म पर फरीदाबाद गए हुए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। यह सुनकर वह वापस लौटे और घर के सामान की तलाशी ली। पाया कि घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी आदि भी क्षतिग्रस्त की गई है। बताया कि घर से चांदी के दो छत्र, चांदी की हनुमान की मूर्ति, शिव पावर्ती की मूर्ति, शिव शक्ति व बाराबनी मूर्ति चोरी हुई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.