बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन दी रॉयल टाइगर्स क्लब की मंगलवार को अलका रेस्टोरेंट में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मनीष मित्तल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वरुण अग्रवाल को सचिव और सूर्यकांत यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष मित्तल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब का मुख्य फोकस सामाजिक कार्यों पर रहेगा। इस अवसर पर गौरव जिंदल, सरदार जॉनी पासी, आकाश अग्रवाल, तुषार गोविल, अमन गर्ग, पवन अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...