बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- शहर के दिल्ली रोड स्थित अलका रेस्टोरेंट में दी रॉयल टाइगर्स क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अमित चौहान का क्लब के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि अमित चौहान ने नवनिर्वाचित कमेटी को पद की शपथ दिलाते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का असली उद्देश्य पीड़ित और जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने नई टीम से आह्वान किया कि वे मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। इस दौरान मनीष मित्तल ने अध्यक्ष, वरुण अग्रवाल ने सचिव और शिवम् गर्ग ने उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। सूर्यकांत यादव ने कोषाध्यक्ष, जानी पासी ने प्रोजेक्ट हेड और तुषार गोविल ने मीडिया प्रभारी पद की शपथ ली। क्लब के अगम कंसल, सुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.