बोकारो, जून 29 -- विद्यार्थियों में संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से दी पेंटिकोस्टल असेंबली स्कूल में कक्षा प्रथम से अष्टम तक के छात्रों के लिए विभिन्न आयु-उपयुक्त गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यवहारिक रूप से सीखीं। कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों ने 'स्प्राउट एंड क्रंच डे' के तहत ताजे फलों और अंकुरित अनाजों से आकर्षक एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने स्वस्थ भोजन के महत्व को रोचक और अनुभवात्मक तरीके से समझा। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ....