जहानाबाद, अप्रैल 21 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के योगाबिगहा गांव में दीवाल गिरने से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक शंभू कुमार का पुत्र सागर कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त मासूम अपने घर के समीप ही खेल रहा था तभी घर का ही एक दीवाल अचानक गिर पड़ा और उसमें वह दब गया। जब दीवाल गिरा तो उस से आवाज निकली आवाज सुनकर घर व आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और दीवाल में दबे उक्त मासूम को बाहर निकला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। रो रो कर परिजनों का हाल बेहाल हो रहा था। हालांकि इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.