नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- फेस्टिव सीजन शुरू होते ही भारत में हवाई सफर की डिमांड हर बार तेजी से बढ़ती है। दिवाली और दुर्गा पूजा करीब है। इस दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से कई घरेलू रूट्स पर फ्लाइट टिकट के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जी हां, कई रूट्स की टिकट प्राइस सामान्य दिनों के मुकाबले 50% से लेकर 150% से ज्यादा तक बढ़ गई हैं। खासतौर पर उन रूट्स पर किराये में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है, जहां सिर्फ एक एयरलाइन सीधी उड़ान संचालित करती है। लिमिटेड सीट्स और कम प्रतिस्पर्धा के कारण यात्रियों को पीक डेट्स पर टिकट के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल, LPG के बाद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल भी हुआ सस्तादिल्ली से पटना की फ्लाइट्स हुईं महंगी...