कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज मंडल के सबसे पहला पिंक स्टेशन गोविंदपुरी ट्रेनों से आबाद होता जा रहा है। वर्तमान में 80 ट्रेनों का रोजाना संचालन यहां से होता है। अब नवरात्र, दशहरा और दीवाली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में से 70 फीसदी ट्रेनों को गोविंदपुरी चलाने का खाका रेलवे ने तैयार किया है। इसके पीछे मंशा है कि कानपुर सेंट्रल पर पड़ने वाले स्पेशल ट्रेनों का लोड कम किया जा सके। रेलवे अफसरों ने बताया कि गोविंदपुरी स्टेशन पर तीन सालों में यात्री सुविधाओं में दोगुना विस्तार के अलावा तीन गुना ट्रेनों का संचालन बढ़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका अमृत भारत स्टेशन के तहते शिलान्यास और लोकार्पण कर चुके हैं। पनकीधाम अमृत भारत स्टेशन के तहत तैयारपनकीधाम स्टेशन का भी अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो चुका है। प्लेटफार्मों की ...