दीवार हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, दस आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, मई 7 -- रहीमाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अटेर गांव में दीवार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 19 नामजद समेत कुल 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने अटेर गांव से जगदीश, भीमसेन, छेदीलाल, मनोज, टिकन, सोनू, छोटक्के, विमल, संजीत और जितेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.