मुरादाबाद, मई 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सेहल में दीवार हटाने को लेकर हुए विवाद में दंपति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सेहल निवासी मनीता पत्नी बलराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 21 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनके जेठ विजयपाल पुत्र रोशन तथा कुमकुम पत्नी विजयपाल उनके मकान की दीवार पर जबरन अपनी दीवार रखने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी दीवार तोड़ने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके पति ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पति बलराम के सिर और पसली में गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर भोजपुर थाना पुलिस न...