फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- कायमगंज। नगला भूड़ में गृहस्वामी के मना करने के बाद भी मकान से सटा नाली बनाने पर एक बना बनाया पक्का मकान जमींदोज हो गया। उसने ग्राम प्रधान और सचिव पर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने ब्लॉक प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय और मुआवजे की गुहार लगाई है। नगला भूड गांव निवासी सरोजनी ने बताया कि वह परिवार के पालन-पोषण के लिए पति सुरेंद्र सिंह के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करती थीं। उनके गांव में तीन पक्के कमरे बने थे। करीब छह माह पहले ग्राम प्रधान, प्रधान पति, पंचायत अधिकारी और जूनियर इंजीनियर ने मकान की नींव के पास नाली की पैमाइश की थी। सरोजनी का आरोप है कि उन्होंने और उनके पति ने उसी समय अधिकारियों को सचेत किया था कि मकान के बिल्कुल नजदीक नाली बनने से नींव कमजोर हो जाएगी और घर गिर सकता है। इस पर उस समय अ...