दीवार से वाहन रगड़ने पर युवक से मारपीट
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- गंगोह। गांव बहादुरनगर में रास्ते से वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों पर ओसामा से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। ओसामा के भाई दानिश ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दानिश के मुताबिक, 29 अगस्त को गांव आते समय रास्ता बंद मिलने पर ओसामा दूसरे रास्ते से निकला, जहां उसका वाहन मस्जिद की दीवार से रगड़ गया। दीवार क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक कराने की बात कही गई, लेकिन कुछ लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। गंभीर घायल ओसामा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.