धनबाद, मार्च 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। पोचरी बस्ती में सरकारी स्कूल के समीप मुराईडीह-मतारी ग्रामीण सड़क पर गुरूवार की रात आठ बजे के लगभग एक बाइक असंतुलित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक करण सिंह (30) बुरी तरह जख्मी हो कर सड़क पर गिर गया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए कतरास के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर ही है। वह अपने एक दोस्त की बाइक लेकर घर से मुराईडीह कॉलोनी कुछ समान लेने जा रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। मृत युवक पोचरी निवासी मणिलाल सिंह का इकलौता पुत्र और अविवाहित था। अपने दो बहनों में इकलौता भाई था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह दुःखद खबर सुनकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शुक्रवार की अहले सुबह मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.