कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में वुधवार की शाम आंधी पानी की वजह से दीवाल गिरने से घायल 40 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में ईलाज दौरान बीती रात मृत्यु हो गई।इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी राजकुमार कुमार गुप्ता के दो पुत्र हैं। पिता सहित दो पुत्र बाहर कमाने गए हैं। इनके घर के बगल में रेनू गोंड की सात फीट की दीवार खड़ी है। वुधवार की शाम राजकुमार की पत्नी प्रमिला देवी 40 वर्ष उक्त दीवार के समीप लगे नल पर पानी भर रही थी।इसी यह भी पढ़ें- आंधी-पानी में गिरी दीवार, महिला गंभीर दौरान तेज आंधी पानी आ गई। जिससे कमजोर दीवाल भरभराकर नल से पानी भर रही प्रमिला के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबकर प्रमिला गम्भीर रुप से जख्मी हो गयी। मौके पर पहुंचे प्रधान संत...