मऊ, मई 21 -- घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी के दीवार से टकराकर पलटने से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा घोसी-जीयनपुर मार्ग पर लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मिर्जाजमालपुर नवापुरा निवासी 25 वर्षीय रियाज अहमद बुधवार शाम अपने तीन दोस्तों 30 वर्षीय राहुल यादव, 25 वर्षीय आकाश यादव और कोपागंज थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी 28 वर्षीय रामअशीष यादव के साथ एसयूवी से आजमगढ़ जिले के जीयनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित एसयूवी सामने दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग ...