दीवार से टकराने के बाद बाइक पलटी, युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद नाली में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे कुछवाहन देऊंम पूरब निवासी 32 वर्षीय विनय शुक्ल पुत्र चिंतामणि शनिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव के अपने साथी 35 वर्षीय भोलू यादव पुत्र राम मिलन के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच गांव के ही बुद्धेश्वर नाथ धाम के पास अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे बनी दीवार से टकराने के बाद नाली में पलट गई। गंभीर रूप से घायल विनय और साथी भोलू को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विनय को मृत घोषित कर दिया। जबकि भोलू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.