चंदौली, दिसम्बर 5 -- टांडाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो किशोर दीवार से टकरा गये। इसमें हाई स्कूल का छात्र 15 वर्षीय विशाल यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इसके रिस्तेदार से 17 वर्षीय किसन यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही घायल किशोर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन पुलिस को बताये बगैर अंतिम संस्कार कर दिये। क्षेत्र के निधौरा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश यादव हैंडपंप मरम्मत कार्य करते है। ओमप्रकाश के साले का लड़का 17 वर्षीय किसन यादव इनके घर पर रहकर पढ़ता है। ओमप्रकाश यादव का 15 वर्षीय पुत्र विशाल यादव हाई स्कूल का छात्र था, जबकि किसन यादव इंटर में पढ़ता है। शुक्रवार की दोपहर ओमप्रकाश यादव का पुत्र विशाल यादव बाइक से अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.