महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी खास गांव में रविवार को एक हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर बिजली के पोल में जा भिड़े। हादसे में खून से लथपथ पड़े दोनों घायलों को आस-पड़ोस के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने रामबचन साहनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के ही ग्राम सेमरहवा टोला चेरइया निवासी सेमयी अपने गांव के ही एक साथी रामबचन साहनी के साथ बाइक से किसी काम के लिए निकला था। दोनों बाइक सवार जैसे ही कजरी गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराते हुए बिजली के पोल भिड़ गई। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.