अलीगढ़, अप्रैल 22 -- बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर के निकट सोमवार शाम बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में हुआ दर्दनाक हादसा बरला, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर के निकट सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम करीब 04:30 बजे निवासी ग्राम नगला खुमी, थाना अकराबाद 28 वर्षीय प्रवीण पुत्र किताब सिंह अपनी बहन की 25 अप्रैल को होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। यह भी पढ़ें- मंगल हुआ अमंगल, सड़क हादसों में साले-बहनोई सहित चार की मौत बाइक पर उसके साथ उसके नाना निवासी ग्राम भुड़िया, थाना दादों 41 वर्षीय राजकुमार भी थे।...