रुडकी, अप्रैल 29 -- कलियर, संवाददाता। कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। मेहवड़ और कलियर के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, मंगलौर के ग्राम थिथकी निवासी सूरज अपनी कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड़ और कलियर के बीच पहुंचा, अचानक कार पर से नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे गंगनहर की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.